*जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : जिला कलक्टर*
*जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, अब तक 43 गैस सिलेंडर जब्त,*
*शिकायत हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय*
प्रधानमंत्री उज्जवला सिलेंडर 45 दिन तथा सामान्य सिलेंडर 25 दिवस बाद ही दोबारा लें सकेंगे*
*ओटीपी से ही मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर , होगी समयबद्ध डिलीवरी*
*अफवाहों से दूर रहें, पैनिक बुकिंग से बचने की अपील*
*सवाई माधोपुर, 24 मार्च।* मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला कलक्टर काना राम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमाखोरी, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में सभी आवश्यक ईंधन संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आमजन को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी स्तर पर कृत्रिम अभाव उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। सभी गैस एजेन्सियों और पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति जारी है।
जिला कलक्टर ने बताया कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों एवं मिड-डे-मील योजना में गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं रसद विभाग के अधिकारियों को गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण कर अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा ने जानकारी दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अब तक 43 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं तथा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिले की 25 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार को सभी गैस एजेंसियों पर 7 हजार 57 घरेलु गेस सिलेण्डर उपलब्ध रहे है तथा प्रतिदिन आवश्यकता अनुसार आपूर्ति जारी है। जिनकी ऑनलाइन बुकिंग के पश्चात ओटीपी के माध्यम से औसतन 2 दिवस में होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही उपलब्ध कामर्शियल सिलेंडरों का वितरण जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
*निर्धारित अवधि के बाद ही दोबारा सिलेंडर मिलेगा :-* सरकार के नियमानुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 45 दिन तथा सामान्य उपभोक्ता 25 दिवस के पश्चात ही पुनः सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि का पालन करने की अपील की गई है।
*गैस कम्पनियों के नंबरों पर सम्पर्क कर आसानी से की जा सकती है सिलेंडर बुकिंग :-* घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों के इन आसान माध्यमों से की जा सकती है, जिसमें भारत गैस की बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 1800224344, मिस्ड कॉल नंबर 7710955555, आईवीआरएस नंबर 7715012345 पर बुकिंग की जा सकती है। इसी प्रकार इंडेन गैस की बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 7588888824, मिस्ड कॉल नंबर 8454955555, आईवीआरएस नंबर 7718955555 एवं एचपी गैस बुकिंग के लिए वाट्सएप नंबर 9222201122, मिस्ड कॉल नंबर 9493602222, आईवीआरएस नंबर 8888823456 पर बुकिंग सरलता से की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
*
*अफवाहों से दूर रहें, शिकायत हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय :* - उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला रसद कार्यालय में कंट्रोल रूम 07462-294515 स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य हेल्पलाइन 181 एवं खाद्य विभाग हेल्पलाइन 14435 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक पैनिक बुकिंग से बचें, घरेलू गैस का भंडारण न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी आपूर्ति पूर्णतः सामान्य एवं निर्बाध है।
फोटो कैप्शन :- 24 पीआरओ 13 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम।
---000---








0 Comments
अगर आप किसी तरह की वेबसाइट बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी हमसें जुड़ें SWM INFOTECH
हम सभी तरह की Educational website एकदम फ़्री में बनाकर देतें हैं।
यहाँ तक की बिजनेस वेबसाइट भी सबसे कम दामों में बनाकर देतें हैं।
अधिक जानकारी के लिए लिंक देखें https://swminfotech.blogspot.com
अब सरकारी नॉकरी की जानकारी के लिए देखें
JOBEXPRESS24
जहाँ आपको सभी सरकारी नॉकरी की जानकारी रेल्वे, बैंक ,एस.एस. सी. एवं सभी सरकारी एग्जाम के मॉडल पेपर नोट्स, किताबें, करन्ट अफ़ेयर आदि सबकुछ फ़्री देखने को मिलेगा तो अभी जुड़े WWW.JOBEXPRESS24.BLOGSPOT.COM